महासमुन्द पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा का किया गया नष्टीकरण
जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमिटी के द्वारा नियमानुसार किया गया नष्टीकरण

महासमुन्द। जिले के विभिन्न थानो में दर्ज 18 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जप्त 999.200 किलो (09 क्विं. 99 किलो 200 ग्राम) अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी कुल किमत कुल 05 करोड़, 04 लाख, 23 हजार 300 रुपये की, नष्टीकरण की कार्यवाही आज दिनांक 17.04.2026 को बालाजी प्लाॅन्ट बेलसोण्डा, महासमुंद में, जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक महासमुंद, सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सदस्य जिला आबकारी अधिकारी के समक्ष भौतिक सत्यापन के बाद किया गया।
इस नष्टीकरण की कार्यवाही में महासमुन्द जिले के विभिन्न थानो में दर्ज 18 प्रकरणों में- थाना कोमाखान का 07 प्रकरण, थाना बसना का 07 प्रकारण, थाना सांकरा का 01 प्रकरण, थाना सिंघोड़ा का 02 प्रकरण एवं थाना पिथौरा का 01 प्रकरण जप्त अवैध मादक पदार्थ गान्जा के शामिल है। प्रकरणों में वर्ष 2025 के 02 प्रकरण जो कि थाना सिंघोड़ा के है तथा शेष 16 प्रकरण वर्ष 2026 के है जो थाना कोमाखान, बसना, सांकरा एवं थाना पिथौरा के है।




