ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

पिता की हत्या कर फरार हुआ बेटा गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई हत्या की गुत्थी

महासमुंद, 19 मई 2026। सरायपाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 18 मई 2026 को ग्राम रिसेकेला निवासी जयलाल सागर उर्फ जयलाल चौहान (48 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शव के निरीक्षण के दौरान मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायपाली पुलिस तत्काल जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 17 मई की रात मृतक जयलाल चौहान और उसके पुत्र अजय सागर उर्फ अजय चौहान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पुत्र ने अपने पिता के साथ मारपीट करते हुए घर की बाड़ी से ईंट उठाकर उनके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से जयलाल चौहान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
परिजनों द्वारा घायल अवस्था में जयलाल चौहान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मर्ग जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पुत्र अजय चौहान के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 18 मई की रात करीब 8 बजे मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम बोदापाली में घेराबंदी कर आरोपी अजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी अजय चौहान पिता जयलाल चौहान निवासी ग्राम रिसेकेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button