क्राइमब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

फाइनेंस कंपनी के 22.66 लाख रुपये गबन मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, तीन आरोपी अब तक गिरफ्तार

महासमुंद,सरायपाली। भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड शाखा सरायपाली में 22 लाख 66 हजार 645 रुपये के गबन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय प्रबंधक हेमेन्द्र राजाराम जनबन्धु की शिकायत पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 341/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
शिकायत में बताया गया था कि भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड, जो इंडसइंड बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, उसके शाखा प्रबंधक, फील्ड मैनेजर एवं क्रेडिट मैनेजर द्वारा ग्राहकों से वसूली गई राशि बैंक में जमा नहीं कर गबन कर ली गई। जांच में सामने आया कि शाखा प्रबंधक शुभम पाणीग्राही ने 5 लाख 35 हजार 869 रुपये, दीपक कुमार ने 1 लाख 58 हजार 961 रुपये, रोहन प्रधान ने 5 लाख 54 हजार 583 रुपये तथा प्रमोद महंत ने 10 लाख 17 हजार 232 रुपये का गबन किया। चारों कर्मचारियों द्वारा कुल 22 लाख 66 हजार 645 रुपये की राशि का दुरुपयोग किया गया था।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 8 जून 2026 को रोहन प्रधान (24 वर्ष), निवासी झगरेनडीह थाना पिथौरा तथा प्रमोद महंत (34 वर्ष), निवासी पुसलदा थाना छाल जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में मुख्य आरोपी शुभम पाणीग्राही को पहले ही 14 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना जारी है तथा अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button