सड़क किनारे खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया

महासमुंद। जिले के तुरेंगा गांव के पास रायतुम सड़क मार्ग पर एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना पटेवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को राहगीरों ने सड़क किनारे स्थित एक खेत में महिला का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका के सिर पर चोट के निशान दिखाई देने की बात सामने आ रही है, जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मामले में किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पीएम रिपोर्ट के बाद वस्तुस्थिति का हो सकेगा खुलासा
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
क्षेत्र में महिला का शव मिलने की घटना को लेकर लोगों में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Live Cricket Info




