ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

महासमुंद के खाद व्यापारियों का ऐलान: 1 जून से खाद बिक्री बंद

शासन द्वारा तय दर पर खाद न मिलने से नाराज महासमुंद ब्लॉक के खाद व्यापारी

महासमुंद, 11 मई। शासन द्वारा तय दर पर खाद न मिलने से नाराज महासमुंद ब्लॉक के खाद व्यापारियों ने 1 जून 2026 से खाद बिक्री बंद करने का फैसला लिया है। यह निर्णय रविवार को रसोई रेस्टोरेंट, महासमुंद में हुई महासमुंद ब्लॉक खाद विक्रेता संघ और खाद होलसेलरों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। व्यापारियों का आरोप है कि कंपनियां और कुछ होलसेलर निर्धारित दरों का पालन नहीं कर रहे, जिससे रिटेल व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।

*बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:*
– *नई खरीदी पर रोक*: निर्धारित रेट पर खाद मिलने तक नई खाद नहीं खरीदी जाएगी
– *स्टॉक निपटान*: मौजूदा स्टॉक 30 मई 2026 तक ही किसानों को बेचा जाएगा
– *बिक्री बंद*: 1 जून 2026 से सभी खाद की बिक्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी
– *होलसेलरों पर दबाव*: संघ के निर्णय का समर्थन न करने वाले होलसेलरों से खाद नहीं खरीदी जाएगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में कृषि सेवा केंद्र रायपुर के संचालक राजीव बग्गा, पायल फर्टिलाइजर रायपुर के अशोक असरानी और सुहाने एग्रोटेक रायपुर के प्रतिनिधि अजित सिंह मौजूद रहे।

महासमुंद ब्लॉक खाद विक्रेता संघ के अध्यक्ष जागेश्वर जुगनू चंद्राकर और सचिव ईश्वर पटेल ने व्यापारियों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button