ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

कुनाल चंद्राकर बने महासमुन्द ग्रामीण पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मुंह मीठा कराकर दी बधाई

महासमुंद। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के महासमुन्द ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद पर कुनाल चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केशव नायक चंद्राकर के निर्देशानुसार हुई है।
इस नियुक्ति पर महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक द्वारकाधीश यादव ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नवनियुक्त अध्यक्ष कुणाल चंद्राकर को कांग्रेस का गमछा पहनाकर और मुंह मीठा कराकर बधाई दी।


शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
नवनियुक्त अध्यक्ष कुणाल चंद्राकर ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे इस पद का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
ओबीसी हितों और संगठन की मजबूती पर जोर
कुणाल चंद्राकर ने कहा कि वे विपक्ष के नेता राहुल गांधी की लोकतंत्र और संविधान बचाने की मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही वे ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए काम करते हुए पूरी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे।
 यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेसी दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, भारत ठाकुर, जनपद सभापति महेंद्र साहू, तरुण साहू, निर्मल जैन, ढेलू निषाद, विजय बंजारे, तबरेज ख़ान, कपिल साहू, राजू साहू, अनीश राजवानी, अनुराग चंद्राकर, आकाश निषाद, युवराज साहू, गोपी पाटकर, ममता चंद्राकर और मोती साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button