ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण और प्लास्टिक वेस्ट यूनिट का सीईओ ने किया निरीक्षण

तकनीकी मानकों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

महासमुंद, 16 जून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विकासखंड बागबाहरा के ग्राम बागबाहरा कला में निर्माणाधीन सड़क कार्य का मंगलवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद श्री हेमंत नंदनवार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित तकनीकी मानकों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री आशीष कुलदीप भी उपस्थित रहे।

सीईओ श्री नंदनवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़क निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने और सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का भी अवलोकन किया

सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण के बाद सीईओ ने ग्राम बागबाहरा कला में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, छंटाई और प्रसंस्करण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा यूनिट के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट का प्रभावी और वैज्ञानिक प्रबंधन न केवल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि स्वच्छता अभियान को भी मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने अधिकारियों को प्लास्टिक कचरे के सुरक्षित और वैज्ञानिक निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  ग्राम लोहारडीह में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

सीईओ ने विशेष रूप से महिला स्व-सहायता समूहों को प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि इस गतिविधि को ग्रामीण महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के अवसर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। इससे स्वच्छता को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री आशीष कुलदीप ने बताया कि पीएमजीएसवाई फेज-4 के अंतर्गत ग्राम बागबाहरा कला में सड़क निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक परीक्षण भी समय-समय पर किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button