ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर
पिथौरा वनपरिक्षेत्र में मादा नीलगाय का शिकार
दो संदिग्ध हिरासत में, छह की तलाश जारी

महासमुंद, 05 मई 2026। पिथौरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शांतिनगर (सुखीपाली) में एक मादा नीलगाय के अवैध शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि 6 अन्य की तलाश जारी है।
क्रूरता की हदें पार:
प्रारंभिक जांच और पशु चिकित्सकों के निरीक्षण में नीलगाय पर धारदार हथियार से हमले की पुष्टि हुई है। शिकारियों ने मृत नीलगाय के दो पैर काटकर अलग कर दिए थे और उसके गले पर भी गहरे जख्म पाए गए। घटनास्थल का मुआयना रायपुर से आई डॉग स्क्वाड टीम और पशु चिकित्सकों की विशेष टीम ने किया।

वन विभाग की सख्त कार्यवाही:
वनमंडलाधिकारी मयंक पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में शांतिनगर निवासी जोहित (30 वर्ष) और सुरेन्द्र (32 वर्ष) को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। विभाग ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मौके पर मौजूद रहे अधिकारी:
कार्यवाही के दौरान संयुक्त वनमंडलाधिकारी सुश्री डिम्पी बैस, परिक्षेत्र अधिकारी सुखराम निराला सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद नीलगाय का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Was this article helpful?
YesNo