ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

1 जून से 5 जून तक शहर में लगेंगे समाधान शिविर, तैयारी को लेकर चर्चा

उपाध्यक्ष राठी ने कहा- गर्मी में पानी, साफ-सफाई और मुनादी कराई जाए

महासमुन्द। नगर सुराज अभियान के तहत तृतीय चरण में समाधान शिविर शहर में 1 जून से 5 जून तक आयोजित होने हैं। शिविर की तैयारियों को लेकर डिप्टी कलेक्टर प्रति नियुक्ति मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनोज खांडे के साथ नपा उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने चर्चा की। इस दौरान पार्षद पियुष साहू मौजूद थे। इसके अलावा सूराज अभियान प्रभारी कर्मचारी दिलीप चंद्राकर, दुर्गेश कुंजेकर, नौशाद बक्स भी उपस्थित थे।

*1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार*
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देशों से 1 मई से 10 जून तक पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार आयोजित है। इसके तहत जनता को सुगमता के साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी देना, उनकी समस्या का समाधान कराना तथा पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक जनहित के कार्यों को पहुंचाना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

समस्याओं का तत्काल निराकरण हो
नपा उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने प्रभारी सीएमओ से कहा कि समाधान शिविर आयोजन के पहले व्यवस्था प्रभारियों को निर्देशित किया जाए। आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था हो। जहां-जहां शिविर आयोजन होना है उन स्थलों का पहले निरीक्षण कर साफ-सफाई कराई जाए। भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था कराई जाए।

जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी पहुंचेंगे, उनके बैठने की समुचित व्यवस्था हो। जनप्रतिनिधिगण, पार्षदों एवं प्रेस-मीडिया को समाधान शिविर में आमंत्रित किया जाए। जिन वार्डों का समाधान शिविर आयोजित होना है उन वार्डों में मुनादी कराई जाए। हो सके तो वार्ड मोहर्रिर को डोर टू डोर जानकारी हेतु भेजा जाए।

  आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

इसके अलावा शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शासन से स्वीकृत हुए भवनों के हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र वितरण कराया जाए। जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा सकता है, उनका त्वरित निराकरण हो।

*शिविरों का शेड्यूल*
श्री राठी ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत प्रथम समाधान शिविर नयापारा के स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव भवन रविदास गार्डन के पास 1 जून सोमवार को प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होगा, जिसमें वार्ड क्र. 2 से लेकर वार्ड क्र. 11 के नागरिकों की समस्याओं को सुना व निराकरण किया जाएगा। इसी तरह 3 जून को लोहिया चौक एवं 5 जून को टाउन हॉल में समाधान शिविर आयोजित होगा।

शिविर में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुन्द के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के अलावा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधिगण मुख्य रूप से जनसमस्या सुनने के लिए उपस्थित रहेंगे।

*सभी विभागों के लगेंगे स्टॉल*
शहर के नागरिकों से श्री राठी ने अपील करते हुए कहा कि समाधान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और अपनी समस्याओं से नपा एवं जिला प्रशासन को अवगत कराएं। जिला प्रशासन के सभी विभाग प्रमुखों का स्टॉल लगेगा, इसलिए सभी प्रकार की समस्या के आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन फॉर्म शिविर स्थल में निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button