ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

इंस्टाग्राम पर महिला की निजी तस्वीरें वायरल करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

बसना पुलिस की कार्यवाही, आरोपी को भेजा गया जेल

महासमुन्द।महासमुन्द जिले के थाना बसना क्षेत्र में एक महिला की निजी और आपत्तिजनक तस्वीरें फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से वायरल करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है।

*मामला क्या है*
थाना बसना में एक प्रार्थिया ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी और उसके परिवार की अन्य महिलाओं की निजी तस्वीरें वायरल कर दी हैं। शिकायत पर थाना बसना में धारा 79 BNS तथा आई.टी. एक्ट की धारा 66(D), 67, 67(A) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

*कैसे हुआ खुलासा*
विवेचना में सामने आया कि प्रार्थिया अपने पति के साथ आन्ध्रप्रदेश स्थित एक मुर्गी फार्म में काम करने गई थी। वहां उसकी पहचान रोनोजीत दोलाई नामक व्यक्ति से हुई। इसी दौरान आरोपी ने धोखे से प्रार्थिया का मोबाइल लेकर उसमें मौजूद निजी तस्वीरें और वीडियो अपने फोन में ट्रांसफर कर लिए। काम छोड़कर वापस लौटने के बाद आरोपी प्रार्थिया को फोन पर परेशान करने लगा। मना करने पर उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर निजी तस्वीरें वायरल कर दीं।

  दिवाली से पहले नगर पालिका कर्मियों का पालिका को चेतावनी

*पुलिस की कार्रवाई*
मामले की गंभीरता को देखते हुए बसना पुलिस ने सायबर साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच शुरू की। आरोपी की पहचान रोनोजीत दोलाई पिता बुद्धिसबर दोलाई, निवासी बेलपुकुरिया, थाना कुलपी, साउथ 24 परगना, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। आज 12 मई 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button