ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बसना में महिला मोर्चा का आयोजन

‘कम तेल- कम गैस, पौष्टिक आहार’ पर दिया गया जोर

महासमुंद-बसना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा बसना के मंगल भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली और पौष्टिक आहार को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की कार्यक्रम प्रभारी सुमित्रा दाहिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सांसद एवं भाजपा उपाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू और विधायक संपत अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘बिना तेल, बिना गैस के पौष्टिक आहार तैयार करना’ रहा। इस दौरान महिलाओं को कम तेल और कम गैस के उपयोग से बनने वाले स्वास्थ्यवर्धक भोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता सुमित्रा दाहिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, जिसमें मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार ही विकसित समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है। महिलाओं को पौष्टिक, उबले हुए और कम तेल वाले भोजन को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे परिवार का स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ-साथ घरेलू खर्च में भी कमी आएगी।
सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि अधिक तेल, मसाले और गैस के उपयोग से भोजन के पोषक तत्व कम हो जाते हैं, जिससे विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ता है। उन्होंने पारंपरिक खानपान की महत्ता बताते हुए कहा कि पहले लोग उबले हुए चावल और अन्य प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का सेवन करते थे, जिससे उन्हें पर्याप्त पोषण मिलता था।
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में तले-भुने भोजन की बढ़ती प्रवृत्ति स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है।
विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए उबले हुए एवं कम तेल वाले भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

  मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार ने पदभार ग्रहण किया


भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत, विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि परिवार की प्रथम पोषण संरक्षक के रूप में महिलाएं स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। प्रधानमंत्री के आह्वान पर जिले की महिलाएं चित्रकला, रंगोली, भाषण और जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से पौष्टिक, कम तेल एवं कम गैस से बनने वाले आहार के महत्व को जन-जन तक पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार ही समृद्ध समाज और विकसित राष्ट्र की नींव है तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मातृशक्ति की भागीदारी निर्णायक होगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button