ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

मनीष साहू को मिली युवा प्रकोष्ठ की कमान

युवाओं में उत्साह

महासमुंद | सामाजिक एकता और युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ रविवार को कर्मा सदन में जिला साहू समाज की एक बैठक संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष प्रो. ढालूराम साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें समाज के कर्मठ और जुझारू युवा मनीष साहू को जिला संयोजक (युवा प्रकोष्ठ) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं, बागबाहरा क्षेत्र से सक्रिय भागीदारी निभाने वाले भाविक सार्वा को सह-संयोजक मनोनीत किया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो. ढालूराम साहू ने कहा, “समाज की नींव युवा होते हैं। मनीष साहू एवं भाविक सर्वा जैसे ऊर्जावान युवाओं के नेतृत्व में साहू समाज की युवा इकाई न केवल मजबूत होगी, बल्कि सामाजिक सरोकारों और जनकल्याणकारी कार्यों में नई ऊंचाइयों को छुएगी।

युवाओं का नेटवर्क तैयार करना पहली प्राथमिकता

अपनी नियुक्ति के बाद जिला संयोजक मनीष साहू ने जिलाध्यक्ष सहित सामाजिक पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले के प्रत्येक ब्लॉक और गांव तक युवाओं का नेटवर्क तैयार करना है। उन्होंने संकल्प लिया कि समाज में शिक्षा का प्रसार, कुरीतियों का त्याग और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना उनका मुख्य लक्ष्य होगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button