ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

महासमुंद के युवा नेता निखिलकांत साहू ने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु दिया इंटरव्यू

छात्र राजनीति से प्रदेश नेतृत्व की दावेदारी तक-प्रदेश अध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार निखिलकांत साहू

महासमुंद। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए यह गर्व और सम्मान का क्षण है कि क्षेत्र के युवा नेता एवं महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नई दिल्ली में आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले निखिलकांत साहू का इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया में शामिल होना न केवल महासमुंद बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं के लिए उत्साह का विषय बना हुआ है।

महासमुंद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हैं निखिलकांत साहू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निखिलकांत साहू वर्तमान में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं महासमुंद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और संगठन में लगातार सक्रिय रहते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, पार्षद एवं नगर पालिका सभापति जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। लंबे समय से संगठन और जनसेवा से जुड़े रहने के कारण उन्होंने युवाओं के बीच एक मजबूत पहचान स्थापित की है।

युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर अपना विजन प्रस्तुत किया

नई दिल्ली में आयोजित साक्षात्कार में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी तथा कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदारों से संगठनात्मक गतिविधियों, नेतृत्व क्षमता, राजनीतिक अनुभव एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान निखिलकांत साहू ने छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने तथा युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर अपना विजन प्रस्तुत किया।उन्होंने युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, बेरोजगारी, शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने संगठन में नई पीढ़ी के नेतृत्व को अवसर देने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के संबंध में अपने विचार रखे।

  हाथी के हमले में महिला की मौत, तीन दिनों में तीसरी घटना से दहशत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष पद की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के लिए छत्तीसगढ़ से केवल चुनिंदा युवा नेताओं को ही आमंत्रित किया गया था। ऐसे में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से निखिलकांत साहू का चयन और उनका इंटरव्यू में शामिल होना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। उनके इंटरव्यू की जानकारी सामने आने के बाद महासमुंद, बागबाहरा, बसना, सरायपाली, पिथौरा सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने इसे महासमुंद क्षेत्र के राजनीतिक महत्व और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बताया है।

जनहितकारी कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई

कार्यकर्ताओं का कहना है कि निखिलकांत साहू ने हमेशा संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने विभिन्न जनहितकारी कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। यही कारण है कि वे प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक मजबूत और योग्य दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि निखिलकांत साहू आने वाले समय में प्रदेश के युवाओं की आवाज को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके इस महत्वपूर्ण पड़ाव को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास में एक सकारात्मक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button